कौंच: खैरी ग्राम पंचायत में फर्जी सीसी निर्माण भुगतान का आरोप, बीडीसी और ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, जांच की मांग
Konch, Jalaun | May 29, 2026 कोंच के ग्राम पंचायत खैरी में कथित फर्जी सीसी सड़क निर्माण भुगतान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र पंचायत ने कागजों में सीसी सड़क निर्माण कार्य दिखाकर करीब 5.61 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया, जबकि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ, दीपेश कुमार और बीडीसी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे संयुक्त रूप से एसडीएम से शिकायत की है।