भभुआ: समाहरणालय के मुख्य गेट पर खड़ी बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने भभुआ थाने में दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jun 21, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ समाहरणालय में कुदरा थाना क्षेत्र के भटौली गांव का रहने वाला सनोज कुमार पिता जनार्दन राय जमीन संबंधी कार्य को लेकर के समाहरणालय गया था। जहां समाहरणालय के मुख्य गेट के पास बाइक खड़ा करके समाहरणालय में चला गया जब वापस आया तो बाइक नहीं थी। मामले में पीड़ित ने शनिवार की दोपहर भभुआ थाने में आवेदन दिया है।