सासाराम: ब्यूटी पार्लर गई महिला अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ मुरादाबाद से हुए लापता, मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी
सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद से एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ 1 अप्रैल से भी लापता हो गई है। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद मंगलवार को सासाराम मुफस्सिल थाने में महिला के भाई के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।