सासाराम: आकाशी गांव में पुवाल के ढेर में अचानक लगी आग, हजारों रूपयों का हुआ नुकसान
प्रखंड के आकाशी गांव में एक पुवाल के ढेर में अचानक आग लग गई जिससे गौरी मिश्र के हजारों रुपए की पुवाल जलकर राख हो गई है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि पूरी तरह से पुवाल को जलाकर राख कर दिया।