सासाराम: दरीगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास NH-2 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ बाइक सवार शख्स
दरीगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास NH-2 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाई है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। चिकित्सक ने बताया कि घायल की स्थिति चिंताजनक है।