सासाराम: उत्पाद विभाग की पुलिस ने सासाराम के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की पुलिस ने सासाराम के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों व्यक्तियों का नाम सुरेश बैठा एवं जितेंद्र कुमार है। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से उत्पाद विभाग की पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।