चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी नगर में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। तहसील कार्यालय के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक 85 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ रात करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश करीब डेढ़ घंटे तक लगातार होती रही।