पटना ग्रामीण: ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका ने की आत्महत्या, पिछले दो वर्षों से शिक्षिका के पद पर थी कार्यरत
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी पटेल नगर स्थित एक प्राइवेट ANM ट्रेनिंग स्कूल में एक शिक्षिका ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर निवासी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि गुरुनानक जयंती के अवसर पर ज्योति चार दिनों की छुट्टी पर अपने घर गई थीं।