सैदपुर: जिलाधिकारी के इंतजार में जुटी रही भीड़, अवकाश की सूचना मिलते ही छा गई मायूसी, सीडीओ ने सुनीं फरियादें
लगभग चार महीने बाद सैदपुर तहसील में जिले के मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होने से सोमवार को फरियादियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लेकिन ऐन मौके पर जानकारी मिली कि जिलाधिकारी अवकाश पर हैं और उनकी जगह मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद आयोजन में शामिल होंगे। यह जानकारी मिलते ही फरियादियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। सीडीओ आलोक प्रसाद ने फरियादें सुनी।