सूरजगढ़: सूरजगढ़ा आईसीडीएस कार्यालय में पोषण मेला, प्रदर्शनी व जागरूकता रैली का आयोजन
सूर्यगढ़ा ICDS कार्यालय में शनिवार अपराह्न 1 बजे पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेला, प्रदर्शनी व रैली का आयोजन हुआ.कुपोषण मुक्त समाज के उद्देश्य से स्क्रीन टाइम घटाने, खेल आधारित शिक्षा व मातृ-शिशु पोषण पर जागरूकता फैलाई गई. मिलेट्स प्रदर्शनी और सस्ती सामग्री से शैक्षणिक खिलौने बनाने का प्रदर्शन आकर्षण रहा.स्थानीय महिलाओं व बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही.