पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जी.टी. रोड सर्विस लेन (गेराई पावर हाउस के पास) से शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 114 पेटियों में कुल 1005 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹11 लाख), महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर, मॉडिफाइड पानी का टैंकर, एक मोबाइल फोन एवं नकद रुपये बरामद किए गए।
◆ अपराध करने का तरीका
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अवैध शराब की तस्करी के लिए अत्यंत शातिर एवं सुनियोजित तरीका अपनाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि तस्करों ने पानी के टैंकर को विशेष रूप से मॉडिफाई (Modified) कराया था, ताकि बाहरी तौर पर वह पूरी तरह सामान्य पानी का टैंकर दिखाई दे और किसी को संदेह न हो।
टैंकर के अग्रिम (फ्रंट) हिस्से में गुप्त चैम्बर (Secret Chamber) बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी जाती थी, जबकि पिछले हिस्से में पानी भरा जाता था। टैंकर के पीछे लगे आउटलेट/वाल्व को खोलने पर केवल पानी निकलता था, जिससे चेकिंग के दौरान प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता था कि टैंकर में केवल पानी ही भरा है।
इसी तकनीक का लाभ उठाकर अभियुक्त विभिन्न जनपदों एवं राज्यों के रास्ते बिना किसी संदेह के अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते थे। थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा गहन जांच, सतर्कता एवं सूक्ष्म निरीक्षण के दौरान टैंकर के गुप्त चैम्बर का पता लगाया गया, जहां से 1005 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹11 लाख) बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं मॉडिफाइड पानी का टैंकर भी पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
@Uppolice
@adgzonevaranasi