"जनपद भदोही में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा पूर्व में 30 मार्च 2026 को 121 किलोग्राम 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं। इसी आधार पर इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है। भदोही पुलिस जनपद में संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी।"
श्री चमन सिंह चावड़ा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, की बाइट
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur