पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गोपीगंज पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर एवं पानी के टैंकर की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 114 पेटी (कुल 1005 लीटर कीमत करीब 11 लाख ) अवैध अंग्रेजी शराब,बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भदोही पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संगठित अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट
@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur