सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने ट्यूबवेल और निर्माणाधीन मकानों से तार चुराकर तांबा निकालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर की कुतुबशेर थाना पुलिस ने ट्यूबवेल और निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के तार को जलाकर उसमें से तांबा निकालता था और कबाड़ियों को बेच देता था। पुलिस ने 8उसकी निशानदेही पर 4 किलो 180 ग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया है।