कला, संस्कृति और प्रतिभा की सुंदर संगमस्थली बना अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, सारण। जिला प्रशासन, सारण की पहल से सारण की बेटियाँ भरतनाट्यम एवं कथक जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कला एवं प्रतिभा को नई पहचान दे रही हैं।
शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बेटियों के हुनर को निखारने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। सारण की बेटियाँ आज कला के मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं और जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।