चाईबासा ।जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर मारकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 20 तीर चलाये, जिसमें से 3 तीर पीड़ित व्यक्ति के शरीर में घुस गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार 12 बजे झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरुली को तीर मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती।