#प्रयागराज में खालिद जफर पर फायरिंग का मामला, धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 27 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दामाद बताए जा रहे खालिद जफर पर हमले और फायरिंग का मामला सामने आया है।
#खालिद की तहरीर पर धूमनगंज थाने में छह नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
#आरोप है कि 26 नवंबर की देर रात पूर्वांचल चौराहे के पास दो-तीन चारपहिया वाहनों से आए लोगों ने खालिद की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
#इसके बाद रमीज अहमद, नदीम अहमद, आदिल कैसर, हमजा, इदराक समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप के मुताबिक कार का शीशा तोड़कर पिस्टल सटाई गई और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की गई।
#खालिद के मुताबिक गोली कार के डैशबोर्ड से टकराकर शीशे के पार निकल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बहनोई इरफान के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी भी दी।
#वहीं, दूसरे पक्ष के रमीज अहमद ने भी खालिद जफर और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट व फायरिंग की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
#Prayagraj #Dhumanganj #KhalidZafar #FiringCase #PoliceInvestigation #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews
Allahabad, Allahabad | Nov 27, 2026