भगवानपुर: प्रखंड के चौकीदार पर गलत हस्ताक्षर कराने का आरोप, जांच के आदेश दिए गए
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत में चौकीदार पर कथित रूप से गलत हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भगवानपुर अंचल अधिकारी रानू कुमार ने पत्रांक 588, दिनांक 22 मई 2026 के तहत तेयाय ओपी को जांच का निर्देश दिया है। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर पंचायत की सरपंच लालमुनी देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर करवाई।