शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने सहारनपुर जनपद के नशा तस्कर को ₹1 करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ASP शामली सुमित शुक्ला ने बताया कि बाबरी थाने की पुलिस ने सहारनपुर जिले के गांव धलापड़ा निवासी मुरसलीन उर्फ काला नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹1 करोड़ 3 लाख 60 हजार कीमत की 518 ग्राम स्मैक और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।