पाली: कोरबा में हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौतः पाली के नौकोनिया तालाब किनारे मरे पड़े दिखे, वन विभाग ने दफनाया
Pali, Korba | May 25, 2026 कोरबा जिले में भीषण गर्मी और लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है। यह घटना पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे शनिवार को सामने आई, जहां हीट स्ट्रोक से चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर गए। रविवार को भी दोपहर में कुछ और चमगादड़ों की मौत हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। नौकोनि