सिमडेगा: भाजपा सिमडेगा की परिवर्तन यात्रा में छत्तीसगढ़ सीएम होंगे शामिल, SDO और SDPO ने गांधी मैदान में किया निरीक्षण
भाजपा सिमडेगा द्वारा 25 सितंबर को सिमडेगा गांधी मैदान में होने वाले परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारी कर रही है, जहां पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इधर सोमवार को एसडीपीओ तथा एसडीओ के द्वारा गांधी मैदान पहुंचकर निरीक्षण कर विधि व्यवस्था से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ली एवं बताया कि थ्री लेयर सिक्योरिटी में कार्यक्रम होगा।