दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरताल गांव के दिगेंद्र डहरिया के द्वारा महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी दिगेंद्र डहरिया के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है।