जमुई: जमुई पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा- जिसको 202 विधायक का समर्थन है, वो जाएंगे राज्यसभा, अब मोदी और अमित शाह चलाएंगे सरकार
Jamui, Jamui | Mar 26, 2026 संगठन को नए सिरे से सशक्त बनाने, संगठनात्मक पुनर्गठन और नवनिर्माण के उद्देश्य से प्रशांत किशोर गुरुवार की शाम 4:00 बजे जमुई पहुंचे, इस दौरान जन सुराज के वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। वहीं मीडिया कर्मी से बात करते हुए प्रशान्त किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया।