बस्ती: बड़ेवन के पास समाजवादियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया
Basti, Basti | Mar 19, 2025 समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं ने बुधवार को दिन में सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में टोल प्लाजा के निकट प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पार्टी नेताओं से बातचीत में श्यामलाल पाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाय।