बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए निर्देश
Basti, Basti | Mar 18, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि प्रकरण को समयान्तर्गत निस्तारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि श्रेणी का चयन अपने देख-रेख में करायें।