अशोक नगर: महूं आलमपुर गांव में जादू-टोने के शक में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर दोनों पक्षों पर हुई कार्रवाई
अशोकनगर जिले के महूं आलमपुर गांव में जादू-टोना के शक में मारपीट का मामला आया सामने। जादू-टोने के शक को लेकर हंगामा हो गया। गांव में एक व्यक्ति द्वारा अंधविश्वास फैलाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने एक व्यक्ति को मंदिर परिसर में ही घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।