बाड़मेर: बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने संवेदना दिखाते हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
Barmer, Barmer | Jul 28, 2024 बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने संवेदना दिखाते हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। स्वरूप सिंह खारा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता रविवार को बाड़मेर से रामसर की ओर जा रहे थे इस दौरान बीच रास्ते में रामसर के पास बोलेरो कैंपर पलटी दिखाई दी।