बड़हिया: बड़हिया में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण, मुख्य सभापति ने किया शिलान्यास
महिलाओं लड़कियों एवं बच्चियों की सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए बड़हिया में नगर परिषद द्वारा 17 लाख 49 हजार 900 रु. की लागत से पिक टॉयलेट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है.गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य पार्षद डेजी कुमारी ने इसका शिलान्यास किया.वार्ड नंबर 20 स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में इसका निर्माण कार्य होना है.