जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली किशनगंज–शाहबाद विधानसभा क्षेत्र को सहारिया क्षेत्र अथवा टीएसपी में शामिल करने की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में सहारिया जनजाति की बड़ी आबादी निवास करती है, इसलिए इसे टीएसपी क्षेत्र में शामिल किया जाना आवश्यक है।