वैशाली: आरएन कॉलेज हाजीपुर के लिए गई छात्रा नहीं लौटी घर, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस
वैशाली - 27 अप्रैल को आर एन कॉलेज हाजीपुर के लिए घर से निकली छात्रा नहीं लौटी। देर शाम तक जब छात्रा के न आने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। जब उसका कही पता नहीं चला तो पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद शादी के नियत से अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है।