वैशाली: मजदूरों और कामगारों को किया सम्मानित, वक्ताओं ने कहा- मजदूरों के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं ।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बुधवार को मझौली क्लब के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कामगारों एवं मजदूरों को माला पहनकर और उन्हें ड्राई फूड किट भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।