वैशाली: भगवानपुर रत्ती में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर छोड़कर फरार हुए सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग
वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर रत्ती पंचायत के वार्ड नंबर 01 में रविवार को संदेहास्पद स्थिति में एक नव विवाहिता की मौत हो गयी । एस्बेस्टस वाले घर में फांसी के फंदे के सहारे झूलती हुई धीरज कुमार की 20 वर्षीय पत्नी जया कुमारी का शव मिला । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया ।