वैशाली: गोपालपुर चौक के निकट फर्नीचर कारखाने में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक के निकट सोमवार की देर रात शर्मा फर्नीचर के कारखाना सह दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात कारखाने से आग की लपटें निकलने लगीं। इसे इलाके में अफरातफरी मच गई।