Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हाई अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली क्षेत्र में तेज हवाओं, बारिश और धूल भरी आंधी का दौर जारी है। मौसम को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राहगीरों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सावधानी बरतें: बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवा और कम दृश्यता में वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी से किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। #चंडीगढ़ #पंचकूला #मोहाली #मौसम_अलर्ट #तेज_हवाएं #बारिश #धूलभरी_आंधी #WeatherAlert #PanchkulaNews #ChandigarhNews #MohaliNews #samacharsansarnews24

Panchkula, Panchkula | Jun 4, 2026

MORE NEWS

🚩🚩🚩🌹🌺🌺 ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चैः॥ 🌹🌺🌺🏵️🌸💐💐🍁🍁🍁 (माँ कालका के आज के श्रृंगार दर्शन)। व (मनसा देवी)  जय माँ काली कालका वाली 🌻🌻🌻🌺🌺🍂🙏🙏🙏Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 5-6-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/DZL6hEagW2E/?igsh=cG04OGt1NHF5NGtk

🚩🚩🚩🌹🌺🌺 ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चैः॥ 🌹🌺🌺🏵️🌸💐💐🍁🍁🍁 (माँ कालका के आज के श्रृंगार दर्शन)। व (मनसा देवी) जय माँ काली कालका वाली 🌻🌻🌻🌺🌺🍂🙏🙏🙏Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 5-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/DZL6hEagW2E/?igsh=cG04OGt1NHF5NGtk

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

विजीलेन्स के खतरनाक रेडर, इनकी निगाहों में आज तो समझो गए

#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

विजीलेन्स के खतरनाक रेडर, इनकी निगाहों में आज तो समझो गए #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 4, 2026

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद

पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा  सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर

मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान

पंचकूला/ 04 जून:- जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है।

पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।  जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान पंचकूला/ 04 जून:- जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Panchkula, Panchkula | Jun 4, 2026

पंचकूला में बिजनेसमैन व साथी पर फायरिंग कर भाग रहे रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों को पंचकूला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

पंचकूला/ 04 जून:- पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के बाहर एक बिजनेसमैन और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर शूटरों को पंचकूला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व अन्य टीमों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए ना केवल आरोपियों का पीछा किया, बल्कि उन पर जवाबी फायरिंग कर उन्हें मट्टावाला फ्लाईओवर (यमुनानगर हाईवे) के पास पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। 

पीड़ित के भाई नरेंद्र लुबाना द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनके छोटे भाई रतन चंद का पंचकूला में क्लब है। दिनांक 3/4 जून 2026 की रात को जब रतन चंद सेक्टर-5 पंचकूला में अपने स्विस लाउंज क्लब के बाहर पार्किंग में ललित नाम के युवक के साथ खड़े थे, तभी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में रतन चंद की पीठ और बाईं बाजू पर गोलियां लगीं, जबकि ललित के दाहिने कंधे पर गोली लगी। दोनों घायलों को तुरंत गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में रतन चंद की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका ऑपरेशन हुआ है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से 7 खाली कारतूस, 2 जिंदा राउंड व अन्य सामानबरामद हुआ। पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 109(1), 111(4), 308(7) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B), 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया। 

हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में पीछा और पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार इस वारदात के तुरंत बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी टीमों ने साहस का परिचय दिया। डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई सौरव रावत अपनी निजी कार में सेक्टर-5 पार्किंग के पास मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए शूटरों की पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और सभी क्राइम टीमों को अलर्ट किया। जब वह बेला विस्टा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 राउंड फायर किए, लेकिन पीएसआई रावत ने सूझबूझ से खुद को बचा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन मोगीनंद के गेट पर तैनात मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से उनके साथ शामिल हो गए।

यमुनानगर हाईवे पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम ने पीएसआई विजय के नेतृत्व में और एंटी नारकोटिक्स सेल  टीम पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में इस ऑपरेशन में शामिल हो गईं। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ियों पर लगातार फायरिंग जारी रखी। मट्टावाला फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बुलेरो और क्रेटा गाड़ी से बदमाशों की बाइक को घेरकर टक्कर मारी, जिससे बदमाश गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने मुख्य सिपाही कंवरपाल की गाड़ी के बोनट पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उनके ना मानने पर आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसआई प्रवीण कुमार और मुख्य सिपाही कंवरपाल ने जवाबी कार्रवाई में शूटरों के पैरों पर गोलियां चलाईं। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला दाखिल कराया गया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी होशियारपुर, पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ गोरा (निवासी गांव गोराहुर, लुधियाना, पंजाब) बताया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रतन लुबाना की हत्या करने के लिए पंचकूला भेजा था। यह मामला चंडीमंदिर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 281, 111(4), 125, 121(1), 132, 221 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। मामलें मे आगामी जांच जारी है।

पंचकूला में बिजनेसमैन व साथी पर फायरिंग कर भाग रहे रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों को पंचकूला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा पंचकूला/ 04 जून:- पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज क्लब के बाहर एक बिजनेसमैन और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर शूटरों को पंचकूला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व अन्य टीमों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए ना केवल आरोपियों का पीछा किया, बल्कि उन पर जवाबी फायरिंग कर उन्हें मट्टावाला फ्लाईओवर (यमुनानगर हाईवे) के पास पैरों में गोली मारकर दबोच लिया। पीड़ित के भाई नरेंद्र लुबाना द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनके छोटे भाई रतन चंद का पंचकूला में क्लब है। दिनांक 3/4 जून 2026 की रात को जब रतन चंद सेक्टर-5 पंचकूला में अपने स्विस लाउंज क्लब के बाहर पार्किंग में ललित नाम के युवक के साथ खड़े थे, तभी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में रतन चंद की पीठ और बाईं बाजू पर गोलियां लगीं, जबकि ललित के दाहिने कंधे पर गोली लगी। दोनों घायलों को तुरंत गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में रतन चंद की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका ऑपरेशन हुआ है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से 7 खाली कारतूस, 2 जिंदा राउंड व अन्य सामानबरामद हुआ। पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 109(1), 111(4), 308(7) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B), 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया। हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में पीछा और पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार इस वारदात के तुरंत बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी टीमों ने साहस का परिचय दिया। डिटेक्टिव स्टाफ के पीएसआई सौरव रावत अपनी निजी कार में सेक्टर-5 पार्किंग के पास मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए शूटरों की पल्सर बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया और सभी क्राइम टीमों को अलर्ट किया। जब वह बेला विस्टा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तो बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 राउंड फायर किए, लेकिन पीएसआई रावत ने सूझबूझ से खुद को बचा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन मोगीनंद के गेट पर तैनात मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी क्रेटा गाड़ी से उनके साथ शामिल हो गए। यमुनानगर हाईवे पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 टीम ने पीएसआई विजय के नेतृत्व में और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में इस ऑपरेशन में शामिल हो गईं। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस की गाड़ियों पर लगातार फायरिंग जारी रखी। मट्टावाला फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बुलेरो और क्रेटा गाड़ी से बदमाशों की बाइक को घेरकर टक्कर मारी, जिससे बदमाश गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने मुख्य सिपाही कंवरपाल की गाड़ी के बोनट पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उनके ना मानने पर आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसआई प्रवीण कुमार और मुख्य सिपाही कंवरपाल ने जवाबी कार्रवाई में शूटरों के पैरों पर गोलियां चलाईं। दोनों शूटरों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला दाखिल कराया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी होशियारपुर, पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ गोरा (निवासी गांव गोराहुर, लुधियाना, पंजाब) बताया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ही रतन लुबाना की हत्या करने के लिए पंचकूला भेजा था। यह मामला चंडीमंदिर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 281, 111(4), 125, 121(1), 132, 221 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। मामलें मे आगामी जांच जारी है।

Panchkula, Panchkula | Jun 4, 2026

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हाई अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली क्षेत्र में तेज हवाओं, बारिश और धूल भरी आंधी का दौर जारी है। मौसम को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राहगीरों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सावधानी बरतें: बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवा और कम दृश्यता में वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी से किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। #चंडीगढ़ #पंचकूला #मोहाली #मौसम_अलर्ट #तेज_हवाएं #बारिश #धूलभरी_आंधी #WeatherAlert #PanchkulaNews #ChandigarhNews #MohaliNews #samacharsansarnews24 - Panchkula News