सिंगरौली: बलियरी में हुई लूट के मामले में आरोपियों के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, ₹50 लाख कीमत की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
बलियरी में आज लूटपाट में शामिल तीन आरोपियों के अवैध कब्जे को एक साथ गिरा दिया गया इस कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 50 लाख कीमत की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है बैढ़न कोतवाली के बलियारी इलाके में तहसीलदार की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई। आरोपियों ने दो माह पहले किराना व्यापारी के मुनीम को चाकू मार कर पैसे लूटने का प्रयास किया था।