सिंगरौली: आपसी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले मनिहारी निवासी आरोपी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरगवां थाना क्षेत्र के मैरहाटोला निवासी पर कुल्हाड़ी से वार कर जान से करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में आरोपी को बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार मछली मारने का प्लान बनाकर दोनों निकले थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद में आरोपी ने रामभवन पर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया था।