सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, SP ने लोगों की सुनीं समस्याएँ व कई मामलों का कराया निराकरण
जनसुनवाई श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के द्वारा आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये, जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया।