सिंगरौली: नगर निगम में ₹31 लाख के फर्जी भुगतान का मामला आया सामने, कमिश्नर ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
नगर निगम मे भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला आया है जहां अधिकारी बिना सत्यापन और मूल्यांकन किए ठेकेदार को 31 लाख का भुगतान कर दिया। अब नगर निगम कमिश्नर ने ईई सहित सात कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है साथ हीं ठेकेदार से रिकवरी करने का आदेश जारी किया है।