दतिया नगर: दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या से पुलिस पर सवाल, समय पर कार्रवाई न होने से दुखी होकर चुनी मौत
दुष्कर्म पीड़िता के सुसाइड केस ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी है दतिया की होनहार छात्रा जो कि जीवाजी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की तैयारी कर रही थी उसके साथ युवक ने संबंध बनाए बार-बार ब्लैकमेल करता रहा और धमकियां देता रहा.पीड़िता द्वारा थाना स्तर से लेकर एसपी स्तर तक शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा उसकी गुहार नहीं सुनी गई अंतत पीड़िता ने जीवन लीला समाप्त कर ली.