राजमहल: राधानगर पंचायत के मियां टोला में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत अंतर्गत मियां टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में अलग-अलग आवेदन दिया है। शुक्रवार को अपराह्न करीब 4 बजे इसकी जानकारी मिली है। राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।