चरखी दादरी: नारनौल में कांग्रेस के 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान के तहत कार्यक्रम, चरखी दादरी से पहुंचे कार्यकर्ता
नारनौल में आज वीरवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चरखी दादरी जिले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक सहित जिले के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेत्री कुमारी सलैजा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।