हमीरपुर: बांधुर खुर्द में शराबी युवक ने मूक बधिर के साथ की मारपीट
मूक बधिर दिमाग से कमजोर युवक के रात को पड़ोसी युवक के चबूतरे में सोने पर गांव के शराबी युवक ने उसको दबोचकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मार देने की कोशिश की। जिससे उसके शरीर व गले में गंभीर चोट आई है। जिस पर उसके भतीजे ने शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडित का छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है।