महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन के पास गंगा गोमती ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
18 अगस्त मंगलवार सुबह 8 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन के पास गंगा गोमती ट्रेन की चपेट मे आने से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार केबाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अधेड़ प्रतापगढ़ जनपद का निवासी है।जो ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था कि अचानक दो नंबर लाइन पर गंगा गोमती के इंजन की चपेट में आ गया। जीआरपी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है