Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

भाजपा ने किया कांग्रेस भवन कूच सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

MORE NEWS

#पेपर_लीक_मामलों_के_लिए_उत्तराखंड_में_बनेगी_फास्ट_ट्रैक_कोर्ट_दोषियों_को_मिलेगी_जल्द_सजा: CM धामी

#देहरादून:उत्तराखंड सरकार ने युवाओं और छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' (Fast Track Court) गठित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोपरि मानती है। छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक करने वाले दोषियों को बिना किसी देरी के सख्त और शीघ्र सजा दिलाई जा सके।

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने बयान में मुख्यमंत्री धामी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस और कड़े निर्णय ले रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक दल और नेता छात्रों की वास्तविक चिंताओं का समाधान खोजने के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए युवाओं को मोहरा बना रहे हैं।सरकार का दावा है कि इस विशेष अदालत के गठन से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी और युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।

#पेपर_लीक_मामलों_के_लिए_उत्तराखंड_में_बनेगी_फास्ट_ट्रैक_कोर्ट_दोषियों_को_मिलेगी_जल्द_सजा: CM धामी #देहरादून:उत्तराखंड सरकार ने युवाओं और छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' (Fast Track Court) गठित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोपरि मानती है। छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक करने वाले दोषियों को बिना किसी देरी के सख्त और शीघ्र सजा दिलाई जा सके। विपक्ष पर साधा निशाना अपने बयान में मुख्यमंत्री धामी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस और कड़े निर्णय ले रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक दल और नेता छात्रों की वास्तविक चिंताओं का समाधान खोजने के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए युवाओं को मोहरा बना रहे हैं।सरकार का दावा है कि इस विशेष अदालत के गठन से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी और युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

🚨देहरादून: इंटरनेट पर हुई पहचान बनी हत्या की वजह, 20 वर्षीय बीकॉम छात्र गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में इंटरनेट के माध्यम से हुई पहचान एक सनसनीखेज हत्या में बदल गई। पुलिस ने 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या के आरोप में 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम देवऋषि एन्क्लेव निवासी मीनाक्षी ने सूचना दी कि उनके भाई पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के भूतल पर बने कमरे में 48 वर्षीय दीपक गुप्ता मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और गर्दन के पीछे गहरा कट पाया गया।

घटनास्थल से ही पुलिस ने संदिग्ध युवक रोहन प्रजापति निवासी माजरा को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई राकेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 453/26, धारा 103(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी पहचान दीपक गुप्ता से इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के बुलाने पर वह उनके घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कमरे में पड़े चाकू से कई वार कर दीपक गुप्ता की हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

🚨देहरादून: इंटरनेट पर हुई पहचान बनी हत्या की वजह, 20 वर्षीय बीकॉम छात्र गिरफ्तार देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में इंटरनेट के माध्यम से हुई पहचान एक सनसनीखेज हत्या में बदल गई। पुलिस ने 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या के आरोप में 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम देवऋषि एन्क्लेव निवासी मीनाक्षी ने सूचना दी कि उनके भाई पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के भूतल पर बने कमरे में 48 वर्षीय दीपक गुप्ता मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और गर्दन के पीछे गहरा कट पाया गया। घटनास्थल से ही पुलिस ने संदिग्ध युवक रोहन प्रजापति निवासी माजरा को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई राकेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 453/26, धारा 103(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी पहचान दीपक गुप्ता से इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के बुलाने पर वह उनके घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कमरे में पड़े चाकू से कई वार कर दीपक गुप्ता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026