शुदारंग पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित
#Bushahr Today
कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत शुदारंग के पंचायत घर में प्रातः 11:00 बजे आज यहां एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस संयुक्त जागरूकता शिविर में कृषि, आतमा परियोजना, पशुपालन, उद्यान, जिला उद्योग केंद्र व अनुसूचित जाति/जनजाति विकास निगम के अधिकारियों व विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार की समावेशी योजनाओं की जानकारी दी ताकि स्थानीय लोगों की आर्थिकी में सुधार आए और वे संतुलित कीटनाशकों के छिड़काव व वैज्ञानिक प्रबंधन से अधिक फल उत्पादन कर सकते हैं तथा सेब की नवीन किस्मों से बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं
शुदारंग पंचायत के प्रधान कुलवंत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारी व विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया तथा समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाने का आह्वान किया ताकि स्थानीय लोगों को व्यवस्था परिवर्तन का लाभ मिल सकें
Ani, Kullu | Aug 25, 2026