सतना के भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड के फरमान पर मचा हाहाकार, सड़कों पर उतरे व्यापारी और रहवासी
सतना (मध्य प्रदेश):
सतना शहर की लगभग 40 साल पुरानी भरहुत नगर कॉलोनी में इन दिनों हड़कंप का माहौल है। हाउसिंग बोर्ड (गृह निर्माण मंडल) द्वारा आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के आरोप में 6 मकानों की लीज निरस्त कर दी गई है, जबकि 24 अन्य भवन स्वामियों को कड़ी नोटिस थमाई गई है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और रहवासियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध मार्च निकाला और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने इस कार्रवाई को 'तुगलकी फरमान' करार देते हुए कहा कि केवल हंगामा खड़ा करना उनका मकसद नहीं है, बल्कि वे जनहित की इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएंगे।
रोजी-रोटी और आम सुविधाओं पर संकट
रहवासियों का कहना है कि वे सालों से नगर निगम क�