सिराथू: सैनी थाना में तैनात दरोगा की ईमानदारी का वीडियो वायरल, गहने और पैसों का पर्स महिला को किया सुपुर्द
सैनी थाना में तैनात दरोगा शौकत खान का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वीडियो वायरल के बाद कौशांबी पुलिस के साथ-साथ दरोगा की जमकर सराहना हो रही है। बताया जाता है कि मंगलवार को एक महिला का पर्स गुम हो गया था।यह पर्स दरोगा शौकत खान के हाथ लग गया। शौकत खान ने उस महिला को ढूंढ कर उनका पर्स उन्हें वापस किया है। पर्स में गहने और पैसे थे।