डिंडौरी: जिला मुख्यालय में पेट्रोल भरवाने को लेकर बाइक और कार चालक परेशान, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिला मुख्यालय में पेट्रोल भरवाने को लेकर मोटरसाइकिल और कार चालक परेशान है जिसको लेकर जागरूक युवक ने सोमवार शाम 5:00 बजे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया । दरअसल पेट्रोल पंप में पेट्रोल ना होने के कारण तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है जिसको लेकर मोटरसाइकिल चालक और कार चालक पेट्रोल भरवाने को लेकर परेशान है ।