जलेसर: गांव छइया में नामजदों ने घर में घुसकर महिला के साथ लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से मारपीट की, अवागढ़ पुलिस जांच में जुटी
Jalesar, Etah | Jun 26, 2025 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव छइया निवासी घायल सुशीला देवी अपने परिजनों के साथ गुरुवार शाम शिकायत करने पहुंची बताया कि आज सुबह अपने घर पर अकेली थी तभी गांव के ही नामजद आरोपी राजेंद्र घर में घुस आया और उसने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया,आरोप है राजेंद्र ने अपने भाई निर्मल को बुलाकर लाठी डंडों से पिटवाया जिसमें उसके शरीर में गंभीर चोट आई है।