जलेसर: ग्राम पंचायत पुन्हेरा के गांव नगला लक्ष्मण में रास्ते का नहीं हुआ निर्माण, रास्तों में जल भराव से दलदल #Jansamasya
Jalesar, Etah | Jun 26, 2025 विकासखंड अवागढ़ के ग्राम पंचायत पुन्हेरा के गांव नगला लक्ष्मण में इस समय गांव के रास्ते कीचड़ से दलदल बन चुके हैं गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने आरोप लगाते बताया कई बार ग्राम प्रधान से रास्ते को लेकर शिकायत की गई, ग्राम प्रधान द्वारा पानी के निकास की व्यवस्था नहीं कराई गई रास्ते से निकलने में काफी परेशानी हो रही है बुजुर्ग बच्चे आए दिन पानी में गिरते है।